Report by : Pratima Shukla
Published at :
Police Guard Remains Stationed at Naveen Gupta's Residence; Women's Sit-in Protest Continues for the Eighth Day Police Guard Remains Stationed at Naveen Gupta's Residence; Women's Sit-in Protest Continues for the Eighth Day
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। आवास विकास द्वारा दुर्बल आय वर्ग के मकानों में सेटबैक छोड़े जाने के आदेश के विरोध में सेंट्रल मार्केट में चल रहा महिलाओं का धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। उधर, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता के घर पर पुलिस का पहरा रहा। जिसके चलते व्यापारी नेता घेराव करने आवास विकास के कार्यालय नहीं जा सके।
शुक्रवार को तिरंगा रोड पर धरने पर बैठी महिलाओं के तेवर उग्र नजर आए। महिलाओं ने आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर आक्रोश निकाला। महिलाओं ने आरोप लगाया कि आवास विकास के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के चलते उनके व्यापार और आशियाने टूटने की कगार पर हैं। महिलाओं ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। उधर, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने शुक्रवार को आवास विकास कार्यालय के घेराव का ऐलान किया था। जिसके चलते बृहस्पतिवार को ही उन्हें घर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। फोन पर हुई बातचीत में नवीन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर तक पुलिस उनके घर के आसपास डटी रही। इस दौरान कई व्यापारी नवीन गुप्ता के घर पर पहुंचे। जहां व्यापारी नेताओं ने सेंट्रल मार्केट को लेकर आगे की रणनीति के लिए चर्चा की।

Police Guard Remains Stationed at Naveen Gupta's Residence; Women's Sit-in Protest Continues for the Eighth Day
Police Guard Remains Stationed at Naveen Gupta’s Residence; Women’s Sit-in Protest Continues for the Eighth Day
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›