e radio india meerut
  • महानगर उपाध्यक्ष के पद पर हुई नियुक्ति
  • समर्थकों एवं प्रशंसकों में खुशी की लहर

मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की अनुमति से मेरठ महानगर अध्यक्ष हाजी आदिल चौधरी ने सलाउद्दीन सैफी खड़ौली को उनकी कार्यशैली और मेहनत को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी देते हुए महानगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति होने पर सलाउद्दीन समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए, ये जिम्मदारी उन्हें सौंपी गई है। इससे पहले ये जिलाध्यक्ष शिक्षक सभा, महानगर अध्यक्ष शिक्षक सभा, महानगर उपाध्यक्ष युवजन सभा के पदो पर रहे है। शहर विधायक हाजी रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, डॉ हरविंदर कुमार सर्जन, डॉ. शरद अग्रवाल, प्रोफेसर जलीस अहमद, प्रोफेसर अब्दुल ख़ालिक़ सैफी, डॉ मोहसिन सैफी,आमिर सैफी,बृजेश कुमार, सुरजीत,सुशील कुमार,,एडवोकेट विकास कुमार डॉ.अनीता पुंडीर कौशल, ओम प्रकाश महामना, दुली चंद यादव, हाजी शाकिब सईद, हरप्रीत आहूजा, कुलदीप सैन पार्षद, मनोज चपराना, मुमताज आलम, परवेज मलिक, जुबैर पठान, अंकुश लोधी, खालिद राजपूत, सूरज पाल, धर्मवीर सिंह, ब्रजमोहन सैनी, डॉ कय्यूम, राम जानकी यादव, राहुल कुमार आदि ने बधाई दी हैं।