
- कलियागढ़ी में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
- संविधान को बताया समानता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का आधार
मेरठ, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी से मेरठ की 49-दक्षिण विधानसभा सीट के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय जैन अरिहंत ने कलियागढ़ी स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा संविधान में बसती है। भारतीय संविधान दलित, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग को समानता, सम्मान और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। संविधान सामाजिक भेदभाव समाप्त करने और समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प भी दिलाता है।
संविधान के मूल्यों का सम्मान जरूरी
अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का आधार है। प्रत्येक सरकार का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है कि वह संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और बाबा साहब के विचारों का सम्मान करे। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और सरकारों को अपने सभी कार्य संविधान के अनुरूप करने चाहिए।
इस दौरान समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष निपुन अग्रवाल, महानगर महासचिव अमित गर्ग, शिव कश्यप सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
