
- कलियागढ़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन
- संविधान को बताया सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का आधार
मेरठ, 26 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी से 49-दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे अक्षय जैन अरिहंत ने कलियागढ़ी स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर अक्षय जैन अरिहंत ने कहा कि भारत की आत्मा संविधान में बसती है। भारतीय संविधान समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दलितों, शोषितों, वंचितों और पिछड़े वर्गों को समानता, सम्मान तथा स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। संविधान सामाजिक भेदभाव समाप्त करने और समतामूलक समाज की स्थापना का संकल्प भी दिलाता है।

संविधान की मूल भावना का सम्मान जरूरी
उन्होंने कहा कि संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय का आधार है। प्रत्येक सरकार का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है कि वह संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों और डॉ. अंबेडकर के विचारों का सम्मान करे। संविधान की मूल भावना के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए और सरकारों को अपने सभी कार्य संविधान के अनुरूप करने चाहिए।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष निपुन अग्रवाल, महानगर महासचिव अमित गर्ग, शिव कश्यप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
