e radio india meerut
  • मेरठ के महलका गांव स्थित चिकन होटल का मामला
  • वीडियो सामने आने के बाद आरोपी मुस्तकीम गिरफ्तार

मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के महलका गांव में एक चिकन होटल पर तंदूर में रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में आरोपी मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में होटल पर रोटी बनाने का काम कर रहा युवक रोटी बनाते समय थूकता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि एक राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी फैल गई।

मामला महलका गांव स्थित साहिर अली चिकन होटल का बताया गया है। यहां मुस्तकीम तंदूर पर रोटी बनाने का काम करता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ मवाना मेरठ पंकज लावनिया ने पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।