मेरठ

कार में शराब तस्करी का खुलासा, लाखों की शराब के साथ स्मगलर गिरफ्तार

e radio india meerut

मेरठ। देहली गेट थाना पुलिस ने लग्जरी कार में शराब तस्करी का खुलासा करते हुए एक स्मगलर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद किए गए हैं। जिनकी कीमत एक लाख से अधिक है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।
देहली गेट एसओ राहुल कुमार ने बताया कि बुधवार को थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान निसान मैग्नाइट कार में सवार किठौर थाना क्षेत्र के नित्यानंदपुर गांव के रहने वाले शुभम कुमार पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को अंग्रेजी शराब के 96 पव्वे बरामद हुए। पूछताछ में शुभम ने बताया कि वह पिछले काफी समय से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा है। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। शुभम से बरामद कार और शराब को सीज करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।