उत्तर प्रदेश

बागपत के 12 कंपोजिट विद्यालय में बनेंगी प्रयोगशाला लैब

  • बागपत के छात्रों के लिए खुशखबरी
  • 12 कंपोजिट विद्यालयों के लिए खुशखबरी
  • इन विद्यालयों में जल्द बनेगी विज्ञान प्रयोगशाला
  • सीडीओ ने सभी बीडीओ को दी जिम्मेदारी

शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों के लिए बेहद शानदार खबर है। बागपत के 12 कंपोजिट विद्यालयों में जल्द प्रयोशाला लैब बनने जा रही है। प्रयोगशाला बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी एमएल व्यास ने सभी बीडीओ को जल्द निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए है।

आपको बता दें कि शासन ने हर ब्लाॅक के दो कंपोजिट विद्यालयों में छात्रों के लिए विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण करने के निर्देश दिए थे। जिसके लिए लाखों रुपये बजट भी जारी किया गया था। इसी कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों ने 12 गांवों के कंपोजिट विद्यालयों का चयन करके विज्ञान प्रयोगशाला का निर्माण शुरू कराया है।

अगस्त माह के अंत तक इन सभी प्रयोगशालाओं को पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। वर्तमान सत्र के छात्रों को इसका लाभ मिल सके इसके लिए इन प्रयोशालाओं को तेजी से बनाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि अगस्त के अंत तक इनका निर्माण यदि पूरा न हो पाए तो सितंबर माह में हर हाल में पूर्ण कर लेना होगा। विज्ञान प्रयोगशाला के लिए बागपत ब्लाॅक के कर्मअलीपुर गढ़ी, अहमदपुर गठना, पिलाना ब्लाॅक के खट्टा प्रहलादपुर, डौला, खेकड़़ा ब्लाॅक के बड़ागांव, घिटौरा, बड़ौत ब्लाॅक के लुहारी, हसनपुर, बिनौली ब्लाॅक के इदरीशपुर, मौजिजाबाद नांगल, छपरौली ब्लाॅक के टांडा और असारा गांव का चयन किया गया है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

50 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 hour ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

4 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

24 hours ago

This website uses cookies.