फीचर्ड

दिल्ली की सीमाओं पर लगाये कटीले तार, राहुल बोले- पुल बनाइये दीवार नहीं

  • सड़कों पर बिछाई गईं कीले व नुकीले सरिये
  • विपक्ष को मिला सरकार को घेरने का एक और मौका
  • प्रियंका गांधी बोलीं प्रधानमंत्री जी,किसानों से ही युद्ध
  • भारत सरकार, पुल बनाइये, दीवारे नहीं: राहुल गांधी

नई दिल्ली। दिल्ली की सीमाओं पर लगाई गई बैरीकेडिंग चर्चा का विषय बन गई हैं। साथ ही सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाली भी। विपक्ष को भी केंद्र सरकार पर हमलावर होने का मौका मिल गया है। कई लेयर में की जा रही यह बैरिकेडिंग की तुलना दो देशों के बीच सुरक्षा की दृष्टि से लगाई जाने वाली बैरीकेडिंग से की जा रही है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर सरकार को घेरा जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी ने तस्वीर साझा करते हुए सरकार को घेरा है। दिल्ली पुलिस को हाल ही में जो लोहे की लाठिया दी गई हैं वह भी किसी युद्ध सरीखी तैयारी की तरफ ही इशारा कर रही है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 22 सेंकड का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें गाजीपुर बार्डर पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती दिख  रही है। इसके साथ ही कई लेयर की बैरिकेंडिग के बाद उसमें कंटीले तारों को भी लगाया गया है। इसके बाद कई लेयर में सुरक्षाबल भी तैनात किए गए हैं। प्रियंका ने इसके कैप्शन में लिखा, ”प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?”

इससे पहले प्रियंका ने कहा कि किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उन पर मुकदमें किए जा रहे हैं। कई जगह इंटरनेट बंद कर दिया गया है। भाजपा की केंद्र सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है। 

इसी क्रम में नये तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कांंग्रेस नेता राहुल गांधी भी खासे आक्रमक हैं। राहुल ने दिल्ली की सीमाओं पर लगाई गई फोर्स व उनकी तैयारियों की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ”भारत सरकार, पुल बनाइए-दीवारें नहीं.” 

बता दें कि 26 जनवरी को लालकिले पर हुई घटना के बाद एक बारगी  लगा था कि यह आंदोलन अब खत्म हो जायेगा लेकिन अंतिम समय में भाकियू नेता राकेश टिकैत के  भावनात्मक भाषण ने आंदोलन को नयी जान दे दी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, बागपत आदि जिलों में जिस तरह किसानों ने पंचायत की और जितनी उनमें भीड़ जुटी, उसने सरकार व प्रशासन की परेशानी बढ़ा दी है।

यही कारण है कि पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से और किसानों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के मद्देनजर दिल्ली से सटे गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहां कंटीले तार, बोल्डर और बैरिकेड लगा दिए गए हैं। सीमाई इलाकों में सघन तलाशी की जा रही है और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

इस पर भाकियू नेता राकेश टिकैत भी मुखर हो गये हैं। उन्होंने सवाल किया कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि किसान उनसे एक फोन काल की दूरी पर हैं। वहीं दूसरे तरफ किसानों के रास्ते में बैरीकेड के साथ ही कीलें लगाई जा रही हैं। वह भी तब जबकि अब उन्हें दिल्ली जाना ही नहीं है। जितने रास्ते बंद किये जायेंगे उतना ही पता चलेगा कि पब्लिक के रास्ते में कौन बाधा पहुंचा रहा है। 6 फरवरी को आहूत चक्का जाम के दौरान किसी आम जन को परेशान नहीं किया जायेगा। चक्का जाम दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आहूत किया गया है।

image description

Shivani Mangwani

Shivani Mangwani is working as content writer and anchor of eradioindia. She is two year experienced and working for digital journalism.

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

22 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.