Baghpat Samachanr News
जैन समाज के लोगों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने भाजपा नेता के बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
लोगों का कहना है हम अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं। अगर हमारे मुनियों की सुरक्षा नहीं की गई, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि गुजरात के जूनागढ़ जिले के गिरनार तीर्थ पर पांचवीं टौक से जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ मोक्ष गए हैं। सैकड़ों वर्षों से यह पर्वत जैन धर्माव लंबियों के लिए आस्था का केंद्र हैं।
आपको बता दें कि भाजपा सांसद महेश गिरी ने 28 अक्टूबर को सनातन धर्म के नाम से साधुओं का सम्मेलन किया था। इस दौरान जूनागढ़ के पीठाध्यक्ष और पूर्व बीजेपी सांसद ने गिरनार पर्वत पर दत्तात्रेय समाज का अधिकार बताते हुए जैन समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने जैन समाज, मुनियों और श्रद्धालुओं से पोछा लगवाने, सफाई करवाने की बात कही। न्याय शासनम कानूनी संस्था ने बताया कि महेशगिरी के सहयोगी जैन श्रद्धालुओं के साथ पहले भी मारपीट, धमकी और उन पर जानलेवा हमला कर चुके हैं।
इसके बाद उनके खिलाफ न्याय शासनम कानूनी संस्था ने भी पूर्वी दिल्ली के पूर्व सांसद और जूनागढ़ के पीठाध्यक्ष महेश गिरी के खिलाफ ज्योति नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अब बागपत के जैन समाज ने पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार जैन, अनुराग मोहन, तरग जैन, विनय जैन, कमल जैन, सन्तोष जैन एडवोकेट, मनोज जैन आदि रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.