उत्तर प्रदेश

भाजपा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर काम करती है- शंकर गिरि

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक पयागीपुर स्थित जिला कार्यालय पर एमएलसी चुनाव एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजित हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर. ए.वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि व काशी क्षेत्र के महामंत्री सुशील त्रिपाठी मौजूद रहे।
  भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने सुल्तानपुर में चार विधानसभा सीट जीतने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एमएलसी चुनाव में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने गांव व क्षेत्र के बीडीसी, प्रधान, डीडीसी एवं सभासदों से संपर्क कर भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह को वोट देने की अपील करे। प्रदेश मंत्री ने कहा हमको एमएलसी चुनाव जीतने के लिए सतर्क होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा भाजपा के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण होता है और भाजपा चुनाव जीतने का लक्ष्य लेकर काम करती है। शंकर गिरि ने बताया भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर व जिला केंद्र पर बनाएगी। 9ः00 बजे बूथ से लेकर जिला केन्द्र पर पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। झंडा फहराने के बाद कार्यकर्ता 20 से 30 मिनट की प्रभात फेरी निकालेंगे। उसके बाद 10 से 11 तक प्रधानमंत्री का संबोधन एलईडी के माध्यम से कार्यकर्ता सुनेंगे। 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती भी जिला केंद्र पर मनाई जाएगी। पार्टी ने 14 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य माइक्रो डोनेशन का काम नमो ऐप के माध्यम से किया जायेगा। जिसमें बूथों से लेकर जिले स्तर तक के पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता ₹5 से ₹1000 पार्टी फंड में डोनेट करेंगे। पार्टी ने 50 हजार कार्यकर्ताओं से डोनेशन लेने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा आगामी नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव के लिए भी पार्टी तैयारी शुरू कर रही है। उन्होंने नगर पालिका व नगर पंचायतों में 50 कार्यकर्ताओं, संभ्रांत नागरिकों व पार्टी समर्थकों की सूची वार्ड वाइज तैयार करने के लिए कहा है। बैठक को काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

5 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.