मेरठ

खम्भे में टकराई कार, एक की मौत तीन घायल, जनता ने पेश किया ऐसा उदाहरण

  • मेरठ, संवाददाता

समय कब, किस प्रकार और कितना खराब हो जाए इसका अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। आज आपको जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं वो घटना मेरठ के सदर थानाक्षेत्र की है। गोलचा मेहताब के रहने वाले कुछ युवक कार में सवार होकर वेस्ट एण्ड रोड से जा रहे थे, अचानकी उनकी कार बिजली के खम्भे से टकाराई और कार के परखच्चे उड़ गए। तत्काल ही उनमें से एक युवक की मौत हो गई। दो युवकों का इलाज जिला अस्पताल में तो एक अन्य युवक का इलाज मेडिकल में चल रहा है।

क्रान्तिधरा पर इस घटना के बाद मौके पर मदद करने वालों की भीड़ लग गई। हालाकि इस तरह के मामलों में ज्यादातर लोग सिर्फ जानकारियां लेते हैं चुपचाप खड़े रहते हैं। लेकिन इस मामले में लोगों ने पुलिस का सहयोग बेहद तत्तपरता के साथ किया। गाड़ी में फंसे युवकों को वहां से निकालकर तुरन्त अस्पताल पहुंचाया और इस प्रकार उनका इलाज शुरू किया जा सका।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के शहर उपाध्यक्ष शहजाद कुरैशी भी मानवता के नाते मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को मौके पर यथासंभव मदद की।

शहजाद के अलावा भी वहां पर दर्जनों ऐसे युवक थे जिन्होंने आगे आकर इन युवकों की मदद की और पुलिस के साथ मिलकर समाज के सम्मुख एक ऐसा सजीव उदाहरण पेश किया जिसे सुनकर जर्रे-जर्रे में मौजूद अल्लाह, ईश्वर और भगवान को मनुष्य प्रजाति बनाने पर गर्व महसूस हो रहा होगा।

आजकल जब लोग सड़कों पर घायलों को उनकी हालात पर छोड़कर चलता बनते हैं ऐसे समय में जिन युवकों ने मौके इस तरह की तत्परता दिखाई उनसभी को ई रेडियो इंडिया की ओर से बहुत बहुत बधाई… उन पुलिस कर्मियों को भी बधाई जिन्होंने समय पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी का परिचय दिया…. जय हिन्द जय भारत

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

13 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

13 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

16 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

16 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

16 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.