मेरठ

अभी सावधानी व सतर्कता जरूरी: DM Meerut K Balaji

मेरठ। जिलाधिकारी के बालाजी ने स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, प्रषासनिक अधिकारियों के साथ कोरोना महामारी नियंत्रण के संबंध में अपने कार्यालय कक्ष में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुये टीकाकरण अभियान को और गति देने के लिए कहा। उन्होने कहा कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दस-दस वैक्सीने’शन कलस्टर बनाकर सूचना, षिक्षा व संचार (आईईसी) के माध्यम से टीकाकरण में तेजी लाये। 

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए पे्ररित करें तथा उन्हे बताये कि कोरोना वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होने जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रो व अन्य जगहो पर बनाये जा रहे ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जानकारी ली तथा कहा कि यह कार्य समय से पूर्ण कराया जाये।  

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी कोरोना मरीज मिलता है उसकी कांटेक्ट टेसिंग ठीक प्रकार से कराई जाए तथा जो भी कान्टेªक्ट ट्रेसिंग में आते है उन सभी की जांच भी आवष्यक रूप से करायी जाये। उन्होने कहा कि एक्टिव केस सर्च भी निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा कि आरटीपीसीआर की पॉजिटिविटी दर को नियमित रूप से देखें तथा वह ना बढ़ने दें।

उन्होंने कहा कि अभी सावधानी और सतर्कता बनाए रखनी है।  सीएमओ डा0 अखिलेश मोहन ने बताया कि रोहटा, खरखौदा, परीक्षितगढ़, हस्तिनापुर, दौराला, मवाना, किठौर सहित आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर व पीएल जिला अस्पताल तथा जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है जिस पर कार्य जारी है। 

उन्होने बताया कि प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर दस-दस वैक्सीन कलस्टर बनाकर वहां सूचना, शिक्षा व संचार (आईईसी) के माध्यम से टीकाकरण को सफल बनाया जायेगा तथा यह कार्य आगामी दो महीनो तक चलेगा। इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश मोहन, नगर मजिस्ट्रेट एसके सिंह, एसीएमओ डॉ एसके शर्मा, डाॅ विश्वास चौधरी, बीएसए एसके ढ़ाका आदि उपस्थित रहे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

59 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.