हंसी मजाक

व्यंग: छन्नू भिया की तो लग गई

  • विनय मोघे, चिंचवड [पुणे] महाराष्ट्र

हमारे मोहल्ले के छन्नू भिया ने सोशल मीडिया पर कई लोगों की सुई लगाते हुए फोटो देखी। उन्हें भी उनका फोटो डालने की इच्छा हुई। उनकी भुजा सुई लगवाने के लिए फड़कने लगी। शर्ट के बटन खुलने लगे। काली बनियान की पट्टी बाहर झाँकने लगी। मोबाइल फ़ोन सेल्फी लेने के लिए मचलने लगा। उन्होंने तुरंत अपने पट्ठे से कहा ‘चल सुई लगवा के आते है’ पट्ठे ने उन्हें बताया सुई अभी सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही लगाई जा रही है।‘ छन्नू भिया बोले ‘अबे आज तक हमने किसी काम के लिए लाइन लगाई है क्या। तू चल मेरे साथ।‘

वे दोनों मोहल्ले के एक अस्पताल में गए। पर वहां के डॉक्टर ने उन्हें वैक्सीन लगाने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा ‘अभी वैक्सीन सिर्फ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वालों को ही लगाए जा रहे है।

भिया को ना सुनने की आदत नहीं है। वो भड़क गए। उन्होंने वहीँ से एक मंत्री को फ़ोन लगा दिया। ‘पाय लागि बाबूजी। एक छोटा काम था। किसी डॉक्टर को बोल कर एक सुई लगवाने का जुगाड़ करवा दीजिये।’ मंत्री जी ने कहा ‘अरे पगले वो कोई साधी सुई नहीं है। वैक्सीन की सुई है। उसके लिए सरकार ने कुछ नियम कानून बनाये है। उनका पालन करना पड़ता है। ऐसे तुम्हें सुई नहीं लगवा सकते। थोड़ा इंतजार करो आज नहीं तो कल सबको लगना ही है।’ इतना कहकर नेताजी ने फ़ोन काट दिया। भिया और तमतमा गए। जिन नेताजी के लिए भिया ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था आज वही नेताजी उसे एक सुई नहीं लगवा पा रहे थे।

भड़भड़ाते हुए अस्पताल से निकले। अपने ठीये पर आकर उन्होंने सब पट्ठों को बुलाया। जब तक खुद न मरो स्वर्ग नहीं दीखता। अपना काम अपने को अपने तरीके से ही करना पड़ेगा। भिया एक खुली जीप में सबको भरकर एक बड़े अस्पताल की तरफ निकले। सबके हाथ में हॉकी डंडे आदि थे। अस्पताल पहुँच कर सब एक साथ एक डॉक्टर के केबिन में घुस गए। भिया ने कुर्सी पर बैठते हुए कहा ‘ऐ डॉक्टर वो वैक्सीन वाली एक सुई लगा दो। एक फोटो निकालना है सोशल मीडिया में डालना है।’ इतनी भीड़ देखकर डॉक्टर डर गया था। वहां सिक्योरिटी भी पहुँच गयी थी। अस्पताल के कुछ अधिकारियों ने समझा बुझाकर भिया को बाहर निकाला। यहाँ भी उन्हें सुई नहीं लगी।

अब भिया का गुस्सा सातवें आसमान पर था। इतनी मगजमारी के बाद भी वो अपने लिए एक सुई लगवाते हुए फोटो नहीं निकलवा पाए थे। एक सुई के सामने उनकी हैसियत कुछ नहीं थी।

एक पट्ठे ने सुझाव दिया ‘भिया आपको सुई वाला फोटो ही तो डालना है तो ऐसे ही किसी से सुई बॉडी को टच करवा लो। जरुरी थोड़ी है कि वैक्सीन वाली ही सुई हो।’ भिया को आइडिया जम गया।

उन्होंने उनके ही एक पट्ठे को डॉक्टर का एप्रेन पहनवा कर झूटमूठ की सुई लगवाते हुए फोटो खींच लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लाइक और कमेंट मिलने लगे। भिया की मुराद पूरी हुई। सुई लगवाते हुए फोटो अपलोड करना इम्पोर्टेन्ट है। कोरोना का क्या है उससे बाद में भी निपट लेंगे।

vinaymoghes@gmail.com

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

7 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

10 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

11 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.