मेरठ

Chhadi Mela Meerut समिति पर अनियमितता का आरोप, समाधि लेने की चेतावनी

Chhadi Mela Meerut: भैंशाली ग्राउंड मेरठ में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले छड़ी के मेले में वित्तीय अनियमितताओं तथा फर्जी समिति के विरोध में गुरु गोरखनाथ पावन धाम द्वारा एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है की अशोक एवं सुरेंद्र निवासी रविंद्रपुरी द्वारा छड़ी भक्तों की सहमति से यह मेला काफी समय से करवाया जाता था लेकिन पिछले वर्ष छड़ी भक्तों को यह पता चला कि मेला को अशोक एवं सुरेंद्र ने किसी अन्य व्यक्ति की मंडली को सौंप दिया है।

Chhadi Mela Meerut समिति के इस कृत्य का पता चलते ही छड़ी भक्तों द्वारा इसका पूर्ण रूप से विरोध किया गया था, इसके फलस्वरूप मौखिक रूप से यह बात तय हो गई थी कि अबकी बार मेला छड़ी भक्त ही लगाएंगे। लेकिन अशोक एवं सुरेंद्र द्वारा एवं उसकी तथाकथित टीम द्वारा मेला लगाने की फिर तैयारी हो रही है।

Chhadi Mela Meerut में जितना भी चंदा आता है उसका आज तक यह फर्जी समिति वाले कोई हिसाब नहीं दे पाए हैं। छड़ी भक्तों ने कई बार इसका विरोध किया है। तथाकथित फर्जी समिति जाहरवीर गोगा जी चौहान समिति के नाम से बताई जाती है। जिसका कोई रजिस्ट्रेशन प्रपत्र आज तक समिति के सदस्यों द्वारा नहीं दिखाया गया है।

Chhadi Mela Meerut समिति के विरोध में शेखर गोरख पंथी के साथ सभी 9 भक्त छड़ी वाले जिलाधिकारी कार्यालय मेरठ पहुंचे और ज्ञापन दिया। बताया गया कि तत्काल अगर जिलाधिकारी कार्यवाही नहीं करते अथवा प्रशासन सुनवाई नहीं करेगा तो 9 भक्त भैंशाली ग्राउंड में समाधि ले लेंगे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

47 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 hour ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

4 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

24 hours ago

This website uses cookies.