ई रेडियो इंडिया
महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है….. आरोप है कि व्यक्ति ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी जिसके चलते पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने हेल्पलाइन नम्बर पर फोन करके एंबुलेंस भेजने की मांग की थी लेकिन उसे बताया गया कि एंबुलेंस के लिए उसे 108 नंबर पर कॉल करनी होगी, इस बात से वह नाराज हो गया और गुस्से में गाली गलौज करने लगा और इसी दौरान उसने मुख्यमंत्री एक नाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि आरोपी का नाम राजेश अगवाने है उसकी उम्र 42 साल है और वह मुंबई के एक अस्पताल में वार्ड बॉय के तौर पर काम करता है। सोमवार की रात को उसने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके मुख्यमंत्री को धमकी दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नशे की हालत में धमकी दी जिसकी पुष्टि उसकी पत्नी ने की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.