Categories: विदेश

नेपाली भूमि पर चीन का अतिक्रमण

काठमांडू, चीन की विस्तारवादी नीति का शिकार नेपाल भी हो रहा है। नेपाल के सीमावर्ती इलाके में बाड़ लगाकर चीन जमीन कब्जा करने में लगा है। इसके खिलाफ नेपाली नागरिक संगठन आवाज भी उठा रहे हैं। इस मामले में देश के भू प्रबंधन मंत्री शशि श्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपकर चीन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय एकता अभियान के प्रमुख विनय यादव ने दावा किया है कि चीन ने नेपाल की जमीन हड़प ली है। चीन ने गोरखा में चुमानुबरी ग्रामीण नगर पालिका-1 की रुइला सीमा पर बाड़ लगाकर कब्जा कर लिया है। रूइला समेत नेपाल-चीन सीमा के विभिन्न इलाकों में अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन न केवल दोनों देशों की दोस्ती का अपमान है, बल्कि नेपाल की संप्रभुता को भी सीधी चुनौती है।

आरोप लगाया गया है कि नेपाल की क्षेत्रीय अखंडता पर बार-बार हमलों की निंदा के बाद भी चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। नेपाल के नागरिक संगठन राष्ट्रीय एकता अभियान ने इस मामले में देश के भू प्रबंधन मंत्री शशि श्रेष्ठ को ज्ञापन सौंपकर चीन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। चीन के इस रवैये के खिलाफ निर्णायक और सख्त कार्रवाई की मांग की गयी है। इससे पहले जून में चीन ने उत्तरी गोरखा में नो-मैन्स-लैंड के समीप बाड़ लगाकर नेपाली भूमि पर अतिक्रमण किया था।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

22 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

22 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.