देश

CM केजरीवाल का आप विधायकों के नाम संदेश

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जेल से पार्टी के विधायकों के नाम संदेश दिया है। केजरीवाल ने आप विधायक को प्रतिदिन अपने क्षेत्र का दौरा करने को कहा है। सीएम केजरीवाल का यह संदेश उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पढ़ा। गुरुवार को वीडियो संदेश के जरिए सुनीता केजरीवाल ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से लिखा गए संदेश आप के विधायकों, कार्यकर्ताओं और नेताओं तक पहुंचाया।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा, “आपके केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। मैं जेल में हूं, इस वजह से किसी भी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक इलाके का रोज दौरा करें और लोगों से उनकी समस्याएं पूछें कि किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं हो रही। जिसको जो समस्या हो उसे दूर करें। मैं केवल सरकारी विभागों के समाधान की बात नहीं कर रहा, हमें लोगों को बाकी समस्याओं के समाधान की भी कोशिश करनी है, दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं, मेरी वजह से कोई भी दुखी नहीं होना चाहिए। भगवान सबका भला करे।”

बता दें कि ईडी ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। सुनीता केजरीवाल जब आज केजरीवाल का संदेश पढ़ रही थीं तो पीछे की दीवार पर इस बार भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर के साथ एक और तस्वीर नजर आई जिसमें अरविंद केजरीवाल सलाखों के पीछे कैद दिखे।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

7 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

8 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.