उत्तर प्रदेश

निरीक्षण पर निकले सीएमएस, खामियों पर बिफरें डाॅ.एससी कौशल

इमरजेसीं, डायलिसिस, ओपीडी, ओटी के साथ ही परिसर में साफ-सफाई पेयजल व्यवस्था की देखी हकीकत
संबधित को कमियों को अविलंब दूर करने की दी हिदायत

सुलतानपुर। मुख्य चिकित्साधिक्षक डाॅ.एससी कौशल, वरिष्ठ परामर्शदाता डाॅ.एसके गोयल व अस्पताल में साफ-सफाई, विद्युत व पेयजल व्यवस्था देखने वालों के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने निकले तो, सबसे पहले डायलिसिस कक्ष पहुंचे, वहा मौजूद कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहाकि मरीजों को किसी भी प्रकार की शिकायत नही होनी चाहिए। उसके बाद इमरजेसीं पहुंचे जहा पर मरीजों के हो रहे इलाज के बारे में ईएमओ व अन्य स्टाफ को सही तरीके से काम करने की हिदायत दी।

बाद में अस्पताल परिसर में लगे पेयजल व्यवस्था को देखने के बाद मौके पर मौजूद कर्मियों को साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया, अस्पताल परिसर के पार्क में लगे फूल-पत्तियों के वृक्षों की कटिंग एवं नये पौधे लगाने तथा हराभरा रखने के लिए समय, समय पर पानी देने के लिए कहा, मुख्य चिकित्साधिक्षक डाॅ.एससी कौशल ने डिजिटल ऐक्सरे कक्ष में हो रहे मरीजों के ऐक्सरे के बारे में जानकारी लिया।

वार्डों में बेवजह पंखे और पानी के इस्तेमाल पर रोक लगाते हुए सभी ओपीडी कक्ष में डाक्टरों के उठने के बाद एसी, पंखे और लाईट बंद करने के निर्देश दिए। सीएमएस ने मरीजों से भी जानने का प्रयास किया कि कही कोई बिचैलिया (दलाल) किस्म के लोग मरीजों से धन उगाही तो नही कर रहे हैं।

उन्होनें डाक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्ट तौर पर कहाकि मरीजों को अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं का शत-प्रतिशत पालन करना सुनिश्चित करें। यदि मुझ तक शिकायतें आती है, तो कार्यवाही निश्चित तौर पर होगी।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.