उत्तर प्रदेश

कमिश्नर और आईजी ने परखी नामांकन की तैयारी

बागपत। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर के प्रशासन भी मुस्तैद हो गया है। किसी भी तरह की अनहोनी ना हो, इसको लेकर के पहले से ही जिलाधिकारी और पुलिस प्रशासन विभिन्न जगहों की जांच पड़ताल कर रहे हैं और आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे हैं। इसी क्रम में कमिश्नर और आईजी ने बागपत कलेक्ट्रेट पहुंचकर लोकसभा चुनाव और नामांकन की तैयारियों को परखा। डीएम और एसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे व आईजी नचिकेता झा मंगलवार की शाम कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद उन्होंने नामांकन कक्ष का स्थलीय निरीक्षण किया और बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं चाक चौबंद है।

आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए और भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों का अनुपालन करते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया को प्रारंभ करते हुए समापन तक करना है। उन्होंने कहा कि जो छोटी मोटी व्यवस्थाएं अपूर्ण है, उन्हें भी पूर्ण कर लिया जाए। निर्वाचन पारदर्शी रूप से सह कुशल संपन्न होना चाहिए।

बता दें कि बागपत लोकसभा सीट के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है, जिसके लिए नामांकन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो रही है। इस दौरान डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, एडीएम पंकज वर्मा, एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।

बागपत में लोकसभा का चुनाव इस वक्त दिलचस्प मुकाबले के मोड़ पर है। एक ओर राष्ट्रीय लोकदल ने एनडीए के गठबंधन से राजकुमार सांगवान को प्रत्याशी बनाया है तो दूसरी ओर सपा और बसपा ने राजनीतिक पैंतरा चलते हुए ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है जिनकी वजह से मुकाबला दिलचस्प होता हुआ दिखाई दे रहा है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

10 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

10 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

10 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

10 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

11 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

1 day ago

This website uses cookies.