उत्तर प्रदेश

संगीत सोम के खिलाफ टिप्‍पणी के बाद सांप्रदायिक तनाव

आरोपित को पकड़ने पुलिस आंध्र प्रदेश रवाना
मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नाहली गांव में विशेष समुदाय के युवक ने इंटरनेट मीडिया पर भाजपा के पूर्व सरधना विधायक के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अशोभनीय वीडियो वायरल कर दी। शुक्रवार देर रात जानकारी पर ठाकुर समाज के लोग भारी संख्या में पहुंचे और आरोपित के घर के बाहर जमकर हंगामा करते हुए उसके दरवाजे पर लात मारी। वहीं, सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। शनिवार को इस मामले में पुलिस ने चार आरोपितों का चालान कर दिया। वहीं, मुख्य आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस तेलंगाना रवाना हो गई।
इंटरनेट मीडिया पर वायरल
शुक्रवार को नाहली निवासी विशेष समुदाय के आरोपित अतिकुर्र पुत्र इरशाद ने भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अशोभनीय वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। बताया गया कि आरोपित आंध्रप्रदेश में फेरी लगाकर कपड़े बेचता है और वहीं पर है। उधर, जानकारी पर ठाकुर समाज के युवकों ने बैठक की और देर रात आरोपित के घर के आगे पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए गाली-गलौज कर उसके दरवाजों पर लात मारी।
पुलिस बल पहुंचा
सूत्रों की माने तो भीड़ में कुछ बाहरी गांव के युवक भी बताए जा रहे हैं। हंगामे की सूचना पर मुल्हेड़ा चौकी व थाना पुलिस सहित सीओ आरपी शाही, सीओ दौराला व सीओ सदर और इंस्पेक्टर सरधना, सरूरपुर व इंचौली पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, बताया गया कि थोड़ी देर बाद एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह भी पहुंच गए। फिलहाल गांव में तनाव है।
पुलिस ने अपनी तरफ से किया मुकदमा दर्ज : सीओ
सरधना सीओ आरपी शाही ने बताया कि पुलिस ने देर रात अपनी तरफ से आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
देररात ही पुलिस की टीम रवाना
सरधना में शनिवार को इस्पेक्टर लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि आरोपित अतिकुर्र को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम देर रात तेलंगाना के लिए रवाना हो गई है। जांच के दौरान पता चला कि चारों आरोपितों ने वीडियो को वायरल भी किया है। इसमें मुख्य आरोपित का पिता इरशाद व भाई आसमोहम्म्द उर्फ राहुल, चांदू पुत्र सुभान अली व ताजू पुत्र सखावत निवासी नाहली है। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपितों से पूछताछ के बाद चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

19 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

19 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

19 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.