मेरठ। परिचित बनकर साइबर ठग ने विधि की छात्रा से 35 हजार रुपये ठग लिए। रुपये कटने का मैसेज आते ही छात्रा के होश उड़ गए। उसने साइबर अपराधियों से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने अभद्रता करते हुए फोन काट दिया। छात्रा ने साइबर सेल में तहरीर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत निवासी रश्मि शर्मा विधि की छात्रा है। उसके मुताबिक सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे साइबर अपराधियों ने परिचित बनकर उसको काल किया। कुछ देर बात करने पर वह अपराधियों के झांसे में आ गई।
उन्होंने रुपये भेजने का लालच देकर छात्रा के नंबर पर लिंक भेजा। जैसे ही छात्रा ने लिंक पर क्लिक किया तो ओटीपी आ गया। उसकी जानकारी अपराधियों को देते ही छात्रा के खाते से दो बार में 35 हजार रुपये कट गए। छात्रा ने संबंधित बैंक में जानकारी देने के तुरंत बाद ही थाना पुलिस व साइबर टीम को शिकायत पत्र दिया।
साइबर प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि जिन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। उन्हें सीज कराने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपितों से रुपये वापस करा दिए जाएंगे।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.