मेरठ

बच्चों ने दिखाया उत्साह, डिबेट कंपटीशन में रखे अपने विचार

‘प्रिंट मीडिया VS डिजिटल मीडिया’ विषय पर आयोजित डिबेट कंपटीशन में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपना-अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम का आयोजन ई रेडियो इंडिया डॉट कॉम और अमात्य आईएएस एकेडमी ने किया जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रिंट मीडिया के अस्तित्व को बनाए रखने पर कुछ ने अपने तथ्य रखे तो कुछ ने अपने आंकड़ों के बल पर डिजिटल मीडिया को अच्छा बताने का प्रयास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री श्रीकांत अस्थाना एवं IIMT विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रमुख डॉ रविंद्र राणा मौजूद थे।

नई पौध के लिए सुखद है इस तरह का कार्यक्रम: डॉ. रविन्द्र राणा

डॉ रविंद्र राणा ने बताया कि निश्चित तौर पर डिजिटल मीडिया आज के समय में बहुत तेजी से सूचनाओं का आदान प्रदान करता है लेकिन प्रिंट मीडिया के अस्तित्व को नकार देना बहुत बड़ी भूल होगी। डॉ राणा ने कहा कि मैं खुद प्रिंट मीडिया में लगभग 17 वर्षों से पत्रकारिता करता रहा हूं तो मुझे लगता है प्रिंट मीडिया डिजिटल मीडिया की तेजी को पकड़ पाने में सक्षम नहीं हो पाएगा।

डॉक्टर रविंद्र राणा ने कहा है कि इस तरह से कार्यक्रमों का आयोजन करना न केवल नई पौध के लिए एक सुखद अवसर है बल्कि उनके लिए एक ऐसा मंच भी प्रदान करता है जहां से वह खुद को एक्सप्रेस करने की शैली और समाज में हमेशा कुछ नया सीखने की कला हासिल कर सकते हैं।

प्रिंट और डिजिटल मीडिया दोनों की अलग-अलग खूबियां और खामियां हैं: श्रीकान्त अस्थाना

मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार श्रीकान्त अस्थाना ने कहा कि प्रिंट और डिजिटल मीडिया दोनों की अलग-अलग खूबियां और खामियां हैं। आज के समय में निश्चित तौर पर डिजिटल मीडिया अन्य मीडिया माध्यमों पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन आधुनिक युग में जबकि समस्त सूचनाएं डिजिटल मीडिया पर आधारित मानी जाने लगी है ऐसे में सत्यनिष्ठ खबरें जान पाना सवालों के घेरे में है।

हम खबरें बहुत तेजी से पढ़ तो लेते हैं लेकिन एकदम से उन पर भरोसा कर पाना बड़ा मुश्किल होता है जबकि प्रिंट मीडिया में यह तमाम खबरें विभिन्न चरणों से होते हुए पाठकों तक पहुंचती है जिसका असर यह होता है कि अखबार में छपी हुई हेड लाइन को ही सत्य मानकर लोग एक्शन और रिएक्शन करने लगते हैं।

समाज को नई सीख देगा डिबेट कम्पटीशन: राजेश भारती

कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण के तौर पर अमात्य आईएएस एकेडमी के निदेशक राजेश भारती ने कहा कि यह डिबेट कंपटीशन समाज को एक नई सीख देगा ऐसी मेरी कामना है। उन्होंने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। श्री राजेश भारती जी ने कहा कि आने वाले समय में छोटे-छोटे कई कंपटीशन के बाद जो बच्चे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं उन सब में आपस में कंपटीशन करा कर फाइनल 3 श्रेष्ठ प्रतिभागियों की घोषणा की जाएगी।

ई रेडियो इंडिया की तरफ से त्रिनाथ मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी, मुख्य अतिथियों का अभिनंदन किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी प्रत्यक्ष या परोक्ष सहयोगियों का आभार जताया।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार विभूति रस्तेागी, डॉ कुलदीप त्यागी, रवि शंकर सिंह, आदित्य गुप्ता, सुंदरपाल गौतम, वर्षा वर्मा, रोहित कुमार मौजूद रहे।

https://fb.watch/mcDEY7TyrZ/

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

47 minutes ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 hour ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

4 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

4 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

4 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

24 hours ago

This website uses cookies.