फीचर्ड

ध्यान क्या है? || ध्यान का क्या अर्थ है? || What is Meditation?

ध्यान क्या है? || ध्यान का क्या अर्थ है? || What is Meditation?

ध्यान का अर्थ है: समर्पण।

ध्यान का अर्थ है:

अपने को पूरी तरह छोड़ देना परमात्मा के हाथों  में।

ध्यान कोई क्रिया नहीं है, जो आपको करनी है।

ध्यान का अर्थ है: कुछ भी नहीं करना है और छोड़ देना है उसके हाथों में,

जो कि सचमुच ही हमें सम्हाले हुए है।

ध्यान के लिए पहली बात तो स्मरण रखना: समर्पण, सरेंडर, टोटल सरेंडर।

जिसने अपने को थोडा भी पकड़ा वह ध्यान में नहीं जा सकेगा ;

क्योंकि अपने को पकड़ना यानी रुक जाना अपने तक

और छोड़ देना यानी पहुंच जाना उस तक,

जहां छोड़ कर हम पहुंच ही जाते हैं।

ध्यान में जाने के लिए तीन सीढियां है:

पहला सीढ़ी है: बहने का अनुभव:-

—————————————

बहने का मतलब है, नदी में तैरना नहीं बहना, नदी के साथ एक हो जाना है| नदी जहां ले जाए वहीं हमारी मंजिल है। तब फिर नदी से कोई दुश्मनी नहीं रह जाती है।

समर्पण का पहला अर्थ है: इस जीवन के साथ हमारी कोई दुश्मनी न रह जाए। इस जीवन के साथ हम बह सकें, तैरें न।

दूसरी सीढ़ी: मरने का, मृत्यु का, मिट जाने का।

——————————————-

जैसे कोई बीज मिटता है तो फिर अंकुर हो जाता है। जैसे कोई कली मिटतीं है तो फूल हो जाती है। जब कुछ मिटता है, तभी कुछ हो पाता है। जब हम आदमी की तरह मिटेंगे, तभी हम परमात्मा की तरह हो पाएंगे। जन्म की पहली कड़ी मृत्यु है। और जो मरना नहीं सीख पाता, मिटना नहीं सीख पाता, वह कभी भी उस विराट तक नहीं पहुंच पाता, जहां तक पहुंचने में सब कुछ छुट जाना जरूरी है|

तीसरी सीढ़ी है: तथाता

——————————-

तथाता का अर्थ है: चीजें जैसी हैं वैसी हैं। हमे उनसे कोई विरोध नहीं। पक्षी आवाज कर रहें, कर रहे हैं। धूप गरम है, है। हवाएं चलती हैं और ठंड मालूम पडती है, मालूम पडती है। जिंदगी जैसी है वैसी हमें स्वीकार है। न हम उसमें कोई बदल करना चाहते हैं, न कोई हेर – फेर करना चाहते हैं। हमारा कोई विरोध नहीं, हमारी कोई अस्वीकृति नहीं।

तथाता का अर्थ है: परिपूर्ण राजी हो जाना, टोटल एक्सेप्टेबिलिटी।

परमात्मा को जानना है अगर, तो जीवन को पूरी तरह स्वीकार करके ही जान सकेंगे।

तथता, सब स्वीकार।

इन तीनों सीढ़ियों को पार कर ध्यान में प्रवेश होता है।

डिजिटल दुनिया में अपनी उपस्थिति करें और भी मजबूत-

अगर आपके व्यवसाय, कम्पनी या #प्रोडक्ट की ब्राडिंग व #प्रमोशन अनुभवी टीम की देखरेख में #वीडियो, आर्टिकल व शानदार ग्राफिक्स द्वारा किया जाये तो आपको अपने लिये ग्राहक मिलेगें साथ ही आपके ब्रांड की लोगों के बीच में चर्चा होनी शुरू हो जायेगी।
साथियों, वीडियो और #आर्टिकल के माध्यम से अपने व्यापार को Eradio India के विज्ञापन पैकेज के साथ बढ़ायें। हम आपके लिये 24X7 काम करने को तैयार हैं। सोशल मीडिया को हैंडल करना हो या फिर आपके प्रोडक्ट को कस्टमर तक पहुंचाना, यह सब काम हमारी #एक्सपर्ट_टीम आपके लिये करेगी।

इस पैकेज में आपको इन सुविधाओं का लाभ मिलेगा-

  • आपकी ब्रांड के प्रचार के लिए 2 वीडियो डॉक्यूमेंट्री।
  • 2 सोशल मीडिया एकाउंट बनाना व मेंटेन करना।
  • 8 ग्राफिक्स डिज़ाइन की शुभकामना व अन्य संदेश का विज्ञापन।
  • फेसबुक विज्ञापन और Google विज्ञापन, प्रबंधन।
  • नियमित प्रोफ़ाइल को मेंटेन करना।
  • नि:शुल्क ब्रांड लोगो डिजाइन (यदि आवश्यक होगा तो)।
  • परफेक्ट हैशटैग के साथ कंटेंट लिखना और प्रभावशाली पोस्टिंग।
  • कमेंट‍्स व लाइक्स काे मैंनेज करना।
  • www.eradioindia.com पर पब्लिश की जाने वाली न्यूज में आपका विज्ञापन नि:शुल्क दिया जायेगा।
  • अभी ह्वाट‍्सअप करें: 09458002343
  • ईमेल करें: eradioindia@gmail.com

Acomplete Solution of your problem

नीचे ईमेज पर क्लिक करके ओशो रजनीश जी की जीवन बदल देने वाली किताबों को मंगवा सकते हैं-

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

8 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

8 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

8 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.