बिहार

Dhekaha Panchayat Samiti Election: 47 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट

Dhekaha Panchayat Samiti Election: केसरिया। प्रखण्ड क्षेत्र के ढेकहाँ के पंचायत समिति सदस्य पद को लेकर गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में उपचुनाव सम्पन्न कराया गया। इसके साथ हीं चार प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। इस उपचुनाव में करीब 47 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। कुल 11 मतदान केंद्रों पर सुबह से हीं मतदाताओं की कतार लग गई। हालांकि दोपहर के बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर वोटर नदारद रहे।

उपचुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर एसडीओ शम्भुशरण पाण्डेय, एसडीपीओ सत्येन्द्र कुमार सिंह, कल्याणपुर के सीओ विजय कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। आरओ सह बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इस उपचुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में सम्पन्न कराया गया है।

इसको लेकर करीब पाँच दर्जन मतदानकर्मी व करीब सात दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। वहीं प्रखण्ड कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया था। जहाँ बीपीआरओ खुशबू कुमारी मतदान की पल-पल की स्थिति से अगवत होती रही। उन्होंने बताया कि प्रखण्ड कार्यालय में वज्र गृह बनाया गया है।

जहाँ 30 दिसम्बर को मतगणना करायी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ढेकहाँ के पंसस विपुल कुमार सिंह के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। इसमें पंसस स्व सिंह की पत्नी अनुपमा देवी, शशिभूषण सिंह, सुब्बा सहनी व हरेंद्र कुमार महतो चुनाव लड़े हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

यूक्रेन को उसके की शांति समझौता में नहीं बुलाया

एडिलेड। सऊदी अरब में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच इस हफ्ते होने वाली महत्वपूर्ण…

5 days ago

भारत टेक्स 2025: ग्लोबल टेक्सटाइल कंपनियों के लिए भारत बना भरोसेमंद बाजार

नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि भारत के 5एफ विजन – फार्म (खेत) से…

1 week ago

भारत बनेगा परमाणु ऊर्जा का पावरहाउस: केंद्रीय मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘विकसित…

1 week ago

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 की मौत

नई दिल्ली। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है। यहां महाकुंभ की…

1 week ago

KMC Cancer Hospital में कैंसर गोष्ठी आयोजित

KMC Cancer Hospital में अन्तर्राष्ट्रीय ओएमएफ डे के अवसर पर कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया…

1 week ago

Aaj Ka Rashifal: जानें क्या लिखा है आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल में क्या कुछ लिखा है इसे जानने के लिये…

1 week ago

This website uses cookies.