उत्तर प्रदेश

बीच रास्ते खत्म हुआ एंबुलेंस में डीजल

-ट्रैक्टर से 4 KM तक खींचा गया; अंदर तड़पती रही महिला
मेरठ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य महकमे की एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। मरीज को लेकर जा रहे एंबुलेंस में बीच रास्ते में डीजल खत्म हो गया। इसे ट्रैक्टर से खींचकर पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ा। महिला अंदर तड़पती रही। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
घटना बिजनौर और मेरठ के बीच की है। बिजनौर में तबीयत बिगड़ने पर महिला को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। पौड़ी हाईवे पर छोटा मवाना नगली ईशा गांव के पास अचानक एंबुलेंस थम गया। चालक ने पाया कि इसमें डीजल खत्म हो गया है। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर से मदद मांगी गई। ट्रैक्टर से बांधकर एंबुलेंस को 4 किलोमीटर तक खींचा गया। ट्रैक्टर से एंबुलेंस को खींच कर पेट्रोल पंप तक लाया गया। इस दौरान एंबुलेंस में मौजूद महिला मरीज तड़पती रही।
आज ही सीएम योगी ने दिए हैं बेहतर सुविधा के निर्देश
यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब आज ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में तेजी से सुविधाओं का विस्‍तार करने को कहा है। उन्‍होंने आला अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन अस्पतालों में जहां मानव संसाधन की कमी है वहां जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरा जाए। इसके साथ ही उन्‍होंने प्रदेश की जर्जर एम्बुलेंस की गाड़ियों को रिप्लेस कर नए वाहनों को खरीदने के निर्देश दिए हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

19 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

19 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

22 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

22 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.