दिल्ली में 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जेडीयू? संगम विहार से दयानंद राय लगभग फाइनल..!

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) की तैयारियां जोरों पर है. हालांकि, चुनाव आयोग ने अभी तक आधिकारिक तिथियों की घोषणा नहीं की है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया जा चुका है. बीजेपी की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं हुई है. चर्चा है कि जल्द ही बीजेपी भी अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है. दिल्ली में पिछले 2 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को शानदार जीत मिली है.
सूत्रों की माने तो भाजपा ने इस कड़ी में अपने सहयोगियों का ध्‍यान रखते हुए उन्‍हें भी दो सीटें देने का विचार कर रही हैं। इसमें जदयू भी शामिल हैं। बता दें कि जदयू बिहार अधारित पार्टी हैं। अब दिल्‍ली के चुनाव में नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) भी 2 सीटों पर ताल ठोक रही है।

गठबंधन के तहत जदयू को बुराड़ी व संगम विहार विधानसभा सीटें पिछले विधानसभा चुनाव में भी दी गई थी। 2020 के विधानसभा चुनाव में बुराड़ी से जदयू ने शैलेंद्र कुमार को मैदान में उतारा था। वहीं संगम विहार से पूर्व विधायक डॉ. एससीएल गुप्ता मैदान में थे। अब देखने वाली बात है कि इसबार इनदोनों सीट पर भाजपा लड़ेगी या फ़िर यह जदयू के पाले में जाएगी!

पार्टी सूत्रों की माने तो जदयू ने अपने एक प्रत्‍याशी को संगमविहार से हरी झंडी दे दी है। जदयू के एक बड़े नेता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि इसबार संगम विहार से पार्टी ने दिल्ली जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयानंद राय को चुनाव लड़ाने का मन बना लिया है! बताते चलें कि दयानंद राय जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के काफ़ी करीबी माने जाते हैं। बताते चलें कि संगम विहार विधानसभा से पिछली बार चुनाव लड़े डॉ एससीएल गुप्ता क्षेत्र में निष्क्रिय हैँ इसलिए दयानंद राय को लेकर संभावना जताई जा रही है। दयानंद राय बिहार के मिथिला क्षेत्र से आते हैं और दिल्ली में काफ़ी प्रभावशाली हैं। लोगों के बीच इनकी लोकप्रियता अधिक है। ऐसे में जदयू भी दयानंद राय को दरकिनार नहीं करेगी।

Nishant Jha

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

10 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.