सुल्तानपुर

DM Sultanpur ने बुल्डोजर चला हटाया अतिक्रमण

DM Sultanpur: जिला अस्पताल के ठीक बगल में रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन व कुड़वार क्षेत्र को जाने वाली सड़क पर महीनों से जाम लग रहा। हजारों की पब्लिक हर दिन इसमें जूझती रही। अधिकारी इधर से गुजरते देखते लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं था। आज जब डीएम और एसपी इस भीषण गर्मी में जाम में फंसे और पसीना-पसीना हो गए तो उन्हें अतिक्रमण हटवाने की याद आई। झट नगरपालिका से बुलडोजर और सफाई गाड़ियां मंगाई गई। इसके बाद अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रैफिक जाम व अतिक्रमण के कारण होने वाले हादसों से छुटकारा दिलाने के लिए एसपी डॉ विपिन कुमार मिश्र एवं डीएम रवीश गुप्ता ने कोतवाली नगर अंतर्गत कुड़वार नाका, जिला अस्पताल आदि क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सड़क पर मौजूद शहर के ऐेसे तमाम स्पॉट को चिन्हित किया। जहां अतिक्रमण व जाम के चलते हादसे की आशंका होती है।

इस दौरान अवैध रिक्शा स्टैंड पर अतिक्रमण व अस्थाई दुकानों का संचालन तत्काल बंद कराते हुए निर्धारित स्थान पर ही अस्थाई दुकाने संचालित कराने को भी निर्देशित किया। साथ ही अस्थाई अतिक्रमण हटवाया गया और साथ ही बाकी को मोहलत देते हुए जल्द अतिक्रमण हटाने के लिये चेताया गया कि तय मियाद में अवैध कब्जा न हटाने पर नगर निगम द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान चला कर इसे हटवाया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि दुकान का सामान अपनी सीमा में ही रखें, दुकान के बाहर सामान रखा तो जब्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। आम आदमी को बाजार में न हो परेशानी, किसी भी दुकान के आगे वाहन खड़े न हों इसके लिये स्वयं दुकानदार जवाबदेह होगा। सड़क हादसों को रोकने तथा जन सामान्य का आवागमन सुविधायुक्त बनाने के लिए विशेष मुहिम के तहत शहर में कई स्थानो पर अतिक्रमण का मुयाना भी अधिकारियों द्वारा किया गया।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Share
Published by
Pratima Shukla

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

3 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

4 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.