स्थानीय समाचार

ड्रिप स्प्रिकलर सिंचाई ने बदला किसान का जीवन, जताया शासन का आभार

ड्रिप स्प्रिकलर सिंचाई से हुयी बिजली, पानी, मजदूरी, समय एवं रक्षा रसायनों व खरपतवार की बचत, उत्पादन में हुई उत्तरोत्तर वृद्धि-लाभार्थी रतनपाल सिंह 

मेरठ। रतनपाल सिंह ग्राम भटीपुरा विकास खण्ड माछरा जनपद मेरठ ने समाचार पत्र के माध्यम से पढा कि गन्ना फसल में ड्रिप सिंचाई पद्धति लगाने पर राज्य सरकार अनुदान उपलब्ध करा रही है, इस सम्बन्ध में उन्होने कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी मेरठ से सम्पर्क किया वहाँ से मुझे कुछ कम्पनियों के नाम बताये गये तथा एक आवेदन पत्र उपलब्ध कराया गया। ड्रिप/स्प्रिंकलर स्थापित करने वाली कम्पनी से मैंने स्वयं उनके मोबाईल नं0 पर बात की उन कम्पनियों में से नेटाफेम इरीगेशन के प्रतिनिधि गांव में आये।

रतनपाल सिंह ग्राम भटीपुरा विकास खण्ड माछरा जनपद मेरठ ने बताया कि गावं के आस-पास के कुछ किसानों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को देखने की इच्छा व्यक्त की । मैसर्स नेेटाफेम इरीगेशन के प्रतिनिधि द्वारा मेरे प्रक्षेत्र पर स्थापित सिस्टम द्वार प्रदर्शन कराया। मेरे द्वारा 2.0 हैक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना की फसल में ड्रिप लगाई गयी। ड्रिप से पूर्व 1000 कुन्तल प्रति है0 उत्पादन प्राप्त हो रहा था, ड्रिप स्थापना के पश्चात 2000 कुन्तल प्रति है0 उत्पादन प्राप्त हुआ। जिसमें मुझे बिजली, पानी, मजदूरी, समय एवं रक्षा रसायनों व खरपतवार की भी बचत हुई।

रतनपाल सिंह ग्राम भटीपुरा विकास खण्ड माछरा जनपद मेरठ ने बताया कि परम्परागत विधि एवं प्रचलित सिंचाई पद्धति के कारण अन्य वर्षाें के मुकाबले इस वर्ष उत्पादन में काफी वृद्धि हो गयी है। उन्होने कल्याणकारी व किसान की हित की योजनाएं चलाने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा योजनान्तर्गत लाभ पहंुचाने में सहायक सिद्ध हुये जिला उद्यान अधिकारी एवं प्रभारी योजना को धन्यवाद दिया। उनके द्वारा समय-समय पर मेरा मार्ग दर्शन किया गया।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

18 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

18 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

21 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

21 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

22 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.