गाजियाबाद। गाजियाबाद के वैशाली इलाके में स्थित एक सोसाइटी के थर्ड फ्लोर पर बने एक फ्लैट में बुधवार सुबह आग लग गई। इससे लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने सोसाइटी में लगे फायर फाइटिंग सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया। इसी बीच आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को भी दी गई। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची और दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल, इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, वैशाली फायर स्टेशन में इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह करीब 6:38 बजे सनराइज ग्रीन्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट में भीषण आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद फायर स्टेशन वैशाली से मुख्य अग्निशमन अधिकारी, अग्निशमन अधिकारी वैशाली समेत तीन फायर टैंकर यूनिट घटनास्थल के लिए रवाना हुए। आग तीसरी मंजिल के एक फ्लैट के एक कमरे में फैल चुकी थी।दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक, आग से कुछ घरेलू सामान जला है। आग की इस घटना में कोई जनहानि नही हुई है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, जांच की जा रही है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.