अयोध्या। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य श्रीराम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसको लेकर धार्मिक अनुष्ठान भी शुरू हो गए हैं इस ऐतिहासिक पल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आ गई है हालांकि यह तस्वीर गर्भगृह में रामलला के विराजमान होने से पहले की है। तस्वीर में श्रीराम के चेहरे मनमोहक मुस्कान और गजब का तेज दिख रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जमीन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हजारों मेहमान उस दिन अयोध्या आने वाले हैं, सियासी से लेकर खेल जगत के कई बड़े चेहरे भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उस दिन पूरे रीति रिवाज के साथ राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और फिर उसे आम जनता के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।
वैसे रामलला की इस खूबसूरत मूर्ति का निर्माण मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है। कर्नाटक के रहने वाले अरुण कई सालों से मूर्ति बनाने में माहिर है , उनकी पांच पीढ़ियों ने इसी परंपरा को आगे बढ़ाने का काम किया है। वर्तमान में अरुण योगीराज भी देश के सबसे चर्चित मूर्तिकार में से एक माने जाते हैं, पीएम मोदी खुद उनकी तारीफ कर चुके हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.