उत्तर प्रदेश

मेरठ एनआईसी में देखा गया घरौनी वितरण कार्यक्रम

लखनऊ में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण
मेरठ। मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में लाभार्थियों को अपने कर-कमलों द्वारा घरौनी का वितरण किया गया। इसी क्रम में राजस्व परिषद द्वारा लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जी के घरौनी वितरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एनआईसी के माध्यम से देखा गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक भवन सभागार लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जनपद मेरठ से लखनऊ गये श्री वेदप्रकाश पुत्र छतरपाल निवासी ग्राम गंगोल मेरठ को अपने कर-कमलो द्वारा घरौनी प्रमाण पत्र दिया गया।


उक्त कार्यक्रम के उपरान्त एनआईसी में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में आमंत्रित राज्यसभा सांसद डा० लक्ष्मीकान्त बाजपेई, एमएलसी श्रीमती सरोजनी अग्रवाल, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल एवं सदस्य विधान परिषद डा० धर्मेन्द्र भारद्वाज, जिलाधिकारी दीपक मीणा, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० पंकज वर्मा द्वारा अपने कर-कमलो द्वारा तहसील मेरठ के ग्राम थिरोट निवासी दीपचन्द ओमदत्त, मीरपुर निवासी अवधेश गिरी, पबला निवासी उरन्द्रपाल व जितेन्द्र कुमार, पबला निवासी अमीचन्द विजय पाल, ततीना सानी निवासी सबीलुद्दीन, चन्द्रकिरन सलीम, ग्राम अमीनगर भूडबराल निवासी अशोक, मदनपाल, संतोष तथा तहसील मवाना के ग्राम रहदरा के सुशील शर्मा, सुनील कुमार, जई निवासी अकबर अली, बहलोलपुर निवासी पीतम तथा अन्य ग्रामों से आये लाभार्थियों को घरौनी वितरण किया गया।


उपस्थित लाभार्थियों द्वारा घरौनी प्राप्त होने पर खुशी व्यक्त की गयी तथा मा० प्रधानमंत्री एव मा० मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। मेरठ में तहसील मेरठ के 41 ग्रामों की 17713 घरौनियां, मवाना के 56 ग्रामों की 17528 तथा 18 ग्रामों की 14040 घरौनियां तैयार करा ली गयी है। इन घरौनियों का वितरण लेखपालों के माध्यम से कराया जायेगा।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

23 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

23 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.