फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया
गाज़ियाबाद। कोविड-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते जारी लाॅकडाउन के तहत एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण एवं समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति स्पेशल ड्राइव के दौरान बेवजह सड़कों पर अपने वाहनों से घूमता पाया गया तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
क्या है स्पेशल ड्राइव : एसएसपी ने यह स्पेशल ड्राइव अभियान एक सप्ताह के लिए चलाया है, जिसमें नियमों के मुताबिक अब दुपहिया वाहनों पर केवल एक ही व्यक्ति चल सकता है। जबकि, चौपाइयां वाहनों पर केवल दो ही व्यक्ति चल सकते हैं। इतना ही नहीं, जानकारी के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति बिना किसी ठोस वजह के वाहनों पर घूमता पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। हालांकि, आवश्यक सेवाओं, आपात स्थितियों में जाने की अनुमति जारी रहेगी।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.