Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad: Special Drive Time Bigins, एसएसपी बोले पकड़े गये तो कार्रवाई तय
  • एसएसपी ने स्पेशल ड्राइव को मद्देनज़र रखते एसपी ट्रेफिक, एसपी सिटी और एसपी ग्रामीण समेत आदि को दिए आवश्यक दिशानिर्देश
  • एक सप्ताह के स्पेशल ड्राइव के दौरान अब दुपहिया वाहनों पर एक से अधिक और चौपाइयां वाहनों पर दो से अधिक व्यक्तियों पर होगी कानूनी-कार्रवाई

फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया
गाज़ियाबाद। कोविड-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते जारी लाॅकडाउन के तहत एसएसपी कलानिधि नैथानी ने एसपी ट्रैफिक, एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण एवं समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों को एक सप्ताह के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं कि यदि कोई भी व्यक्ति स्पेशल ड्राइव के दौरान बेवजह सड़कों पर अपने वाहनों से घूमता पाया गया तो उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा तथा उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

आज देखिये ट्रम्प ने धमकी में चीन को क्या कहा, क्या जैविक हथियारों से लड़ा जाएगा अगला युद्ध, देखें आज के लाइव एपिसोड में-

क्या है स्पेशल ड्राइव : एसएसपी ने यह स्पेशल ड्राइव अभियान एक सप्ताह के लिए चलाया है, जिसमें नियमों के मुताबिक अब दुपहिया वाहनों पर केवल एक ही व्यक्ति चल सकता है। जबकि, चौपाइयां वाहनों पर केवल दो ही व्यक्ति चल सकते हैं। इतना ही नहीं, जानकारी के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति बिना किसी ठोस वजह के वाहनों पर घूमता पाया गया तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। हालांकि, आवश्यक सेवाओं, आपात स्थितियों में जाने की अनुमति जारी रहेगी।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›