उन्नाव। कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर लखनऊ के पिपरसंड स्टेशन के पास पेट्रोलियम पदार्थ की ढुलाई करने वाली मालगाड़ी के दो टैंकर डिरेल हो गए, जिससे ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। 20 यात्री ट्रेनें तीन से पांच घंटे तक लेट हो गईं।
लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी मंगलवार रात करीब 9:30 बजे पिपरसंड रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। इसी बीच तेज आवाज हुई तो चालक ट्रेन को ब्रेक लगाता इससे पहले ही दो खाली टैंकर पटरी से उतर गए। चालक व गार्ड पिपरसंड के सहायक स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी।
रेलवे कंट्रोल रूम से जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के अधिकारियों की नींद उड़ गई। आनन-फानन लखनऊ से रेस्क्यू टीम को भेजा गया। डिरेल मालगाड़ी के अगले हिस्से को अलग कर रात करीब 12 बजे उन्नाव जंक्शन भेज दिया गया।
ट्रैक बाधित होने से लखनऊ और कानपुर से आने-जाने वाली ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एच मेहंदी ने बताया कि घटना से कई ट्रेनें विलंबित हुईं। लेकिन सभी को अलग-अलग ट्रैक से आवागमन कराया गया। ट्रेनों का आवागमन अब सामान्य है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.