उत्तर प्रदेश

संकट मोचन धाम पर हुआ हवन पूजन,जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

मंदिर का 19वा स्थापना समारोह आयोजित
कूरेभार/सुल्तानपुर। संकट मोचन धाम के वार्षिक समारोह पर सबके कल्याण हेतु अखंड राम चरित मानस का पाठ व हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ।देर शाम विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमे  अफसर व नेता के साथ हजारों की तादाद में भक्तगण महा प्रसाद ग्रहण करेंगे।     

मंदिर के आयोजक अशोक द्विवेदी एडवोकेट ने बताया कि हर वर्ष 13जून को स्थापना दिवस समारोह मनाया जाता है। इस वर्ष भी 12जून को राम चरित मानस पाठ शुरू होकर 13जून को हवन पूर्णाहुति के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन है। श्री द्विवेदी ने बताया कि अमेरिका की एक भक्त डा.ममता गौतम ने 15हजार रु ने मंदिर के आयोजन के लिए भेंट किया है।

इसके अलावा कई भक्तो ने भी आर्थिक सहयोग समारोह को मनाने के लिए किया है।सुबह मानस पाठ के समापन के बाद विद्वान पुजारी प.रविमणि पांडेय व प.हनुमान प्रसाद तिवारी ने हवन कराया। हवन में भी कई दर्जन भक्तो ने आहुति दिया।देर शाम विशाल भंडारे में स्थानीय जिले के अलावा अयोध्या जिले के भी हजारों भक्त महाप्रसाद ग्रहण करेंगे।

समारोह को सफल बनाने के लिए मंदिर के पुजारी प.अनिल शास्त्री, पत्रकार अनुराग द्विवेदी, प्रदीप मिश्र, राजीव, प्रमोद दुबे, अभिषेक, अभिनव, धर्मेंद्र सक्सेना, अमित, राहुल दुबे, सूरज, राजेश दुबे, नरसिंह  दुबे, शुभम, आराधना, रिचा, मुस्कान, अवी जुटी हैं।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Share
Published by
Santram Pandey

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.