Hirdayansh Tanwar won gold, celebration ensued
मेरठ। शोटोकान चिंकारा कराटे डू एसोसिएशन मेरठ के कराटे स्टूडेंट हिर्दयांश तंवर ने काठमांडू (नेपाल) में आयोजित इंडो–नेपाल इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में 13 आयु वर्ग में कुमीते में गोल्ड तथा काता में सिल्वर मेडल जीत कर देश, प्रदेश तथा नगर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था के मुख्य कोच तथा जनरल सेक्रेट्री सन्दाई आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि 25–26 जून 2025 को हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हिर्दयांश ने नेपाल के खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती को पार करते हुए ये ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।
इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव सुरज सिंह तथा मीडिया प्रभारी सेंसेई मीत सिंह व सदस्य के रूप में प्रवीण कुमार जी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था की तरफ से 20 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता में संस्था द्वारा हृदयंश तंवर को सम्मानित किया जाएगा।
अगर आप भी ‘ई-रेडियो इंडिया’ में कोई आलेख, समाचार या वीडियो न्यूज के लिए वीडियो भेजना चाहते हैं तो 9808899381 पर ह्वाट्सएप करें और eradioindia@gmail.com पर मेल करें। आप अपनी प्रतिक्रयाएं भी हमें भेज सकते हैं। हमें आपका इंतजार रहेगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.