Report by : editor
Published at : Updated at :
Hirdayansh Tanwar won gold, celebration ensued Hirdayansh Tanwar won gold, celebration ensued
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। शोटोकान चिंकारा कराटे डू एसोसिएशन मेरठ के कराटे स्टूडेंट हिर्दयांश तंवर ने काठमांडू (नेपाल) में आयोजित इंडो–नेपाल इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में 13 आयु वर्ग में कुमीते में गोल्ड तथा काता में सिल्वर मेडल जीत कर देश, प्रदेश तथा नगर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष हेमंत कुमार ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्था के मुख्य कोच तथा जनरल सेक्रेट्री सन्दाई आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि 25–26 जून 2025 को हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में हिर्दयांश ने नेपाल के खिलाड़ियों की कड़ी चुनौती को पार करते हुए ये ऐतिहासिक विजय प्राप्त की।

कोच सेंदाई आदित्य नारायण सिंह के साथ हिर्दयांश तंवर।
कोच सेंदाई आदित्य नारायण सिंह के साथ हिर्दयांश तंवर।

इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव सुरज सिंह तथा मीडिया प्रभारी सेंसेई मीत सिंह व सदस्य के रूप में प्रवीण कुमार जी ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुएं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था की तरफ से 20 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता में संस्था द्वारा हृदयंश तंवर को सम्मानित किया जाएगा।

अगर आप भी ‘ई-रेडियो इंडिया’ में कोई आलेख, समाचार या वीडियो न्यूज के लिए वीडियो भेजना चाहते हैं तो 9808899381 पर ह्वाट्सएप करें और eradioindia@gmail.com पर मेल करें। आप अपनी प्रतिक्रयाएं भी हमें भेज सकते हैं। हमें आपका इंतजार रहेगा।

Send Your Feedback to us.
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›