E RADIO INDIA

राष्ट्र की डिजिटल आवाज

EServiceMantraStripe Advt 500x127
मेरठ

शिप्रा गोयल वह मेघा ने जीता पदक, लोगों ने दी बधाई

मेरठ। उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कराई गई छठी राज्य स्तरीय महिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में मेरठ की शिप्रा गोयल वह मेघा ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री एमपी सिंह बघेल ने विजेताओं को पदक प्रदान किया। आगरा के डॉक्टर एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 250 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।

UPYSA के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के चार इवेंट कराए गए। जिसमें मेरठ जिले की शिप्रा गोयल एवं मेघा ने सीनियर वर्ग के ट्रेडिशनल इवेंट में तीसरा और चौथा स्थान पाकर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई है।

कोच ऋषिपाल सिंह ओर विकास सार्थक ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

Bc1c2bf4830034912a150dbe47c92c5694e9588440ef6f5fcce37bece2285526
पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।