उत्तर प्रदेश

मैं काम को लटकाने में नहीं जल्द से जल्द निपटाने में विश्वास रखती हूं: मेनका

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र दौड़े के तीसरे व अंतिम दिन शास्त्रीनगर आवास पर जनता दरबार लगाकर सैकड़ों लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराया।

सांसद श्रीमती गांधी ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों की सुस्त कार्यशैली पर चिंता व्यक्त की है। श्रीमती गांधी ने कहा मैं काम को लटकाने में नहीं निपटाने में विश्वास करती हूं।जो काम 1 दिन 2 दिन या हफ्तों में हो सकता है उसके लिए महिनों लगाने की आखिर क्या आवश्यकता है।

सांसद श्रीमती गांधी ने एक मामले को लटकाने को लेकर शहर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को फटकार लगाई। सांसद ने सोमवार को जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए कई पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की।उन्होंने अपने प्रतिनिधि रणजीत कुमार को भी हिदायत दी कि आम लोगों की समस्याओं को तेजी से निपटवायें और सरकार की भी यही मंशा है।

मैं सुस्त और लापरवाह अधिकारियों को कतई बर्दाश्त नहीं करती हूं। उन्होंने कहा अगर अधिकारी कर्मचारी समय से काम को करदे तो जनप्रतिनिधियों के यहां सैकड़ों की संख्या में लोग समस्याओं को लेकर ना पहुंचे।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

7 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

7 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.