उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलता तो भी मैं नहीं जाता : जयंत

मेरठ। लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का अभी तक मुझे कोई निमंत्रण नहीं मिला है। अगर निमंत्रण मिलता तो भी मैं शपथ ग्रहण में नहीं जाता।’ यह बात गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
‘खिंच चुकी है लक्ष्मण रेखा’
कंकरखेड़ा की खिर्वा रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एमएलसी चुनाव को लेकर गठबंधन कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने रालोद व सपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रत्याशी सुनील रोहटा को जिताने का आह्वान किया। जयंत सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने आतंकवादी, बुलडोजर चला देंगे। यह चुनाव 80-20 का है, और गर्मी निकाल देंगे जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। जो लोकतंत्र में उचित नहीं है। इस कारण लक्ष्मण रेखा खिंच चुकी है। ऐसे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाने का तो सवाल ही नहीं होता।
सरकार के इशारे पर विपक्ष के नेताओं पर अत्‍याचार का आरोप
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव सरकार के खिलाफ हैं। इसे जीतने का हर स्तर पर जीतने का प्रयास होगा। कहा कि एक वीडियो वायरल है, जिसमें भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी ने गठबंधन प्रत्याशी से पर्चे छीन कर फाड़ दिए थे। धक्का-मुक्की की गई। इस तरह का कृत्य लोकतंत्र में उचित नहीं है। सरकारी विभाग सरकार के इशारे पर विपक्ष के नेताओं पर अत्याचार करते हैं। अगर कोई विपक्ष का नेता व्यापारी है, तो उस पर हर तरह के नोटिस भेजकर उसे दबाने का प्रयास करते हैं, जो ठीक नहीं है।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

20 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

21 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

21 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.