छपरौली के ककौर कलां गांव में हुई किसानों की बैठक में मलकपुर मिल से गन्ना भुगतान नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही 20 नवंबर तक भुगतान नहीं मिलने पर 21 नवंबर को दिल्ली में मिल मालिक के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
ककौर कलां गांव में किसानों की बैठक हुई, जिसको संबोधित करते हुए किसान मुरारी सिंह ने कहा कि संगठित होकर ही मलकपुर मिल पर भुगतान करने का दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भुगतान मिलने तक आंदोलन जारी रखना होगा। किसान सूरत सिंह ने कहा कि गन्ना भुगतान के लिए किसानों को आंदोलन करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। साथ ही यह भी कहा कि अभी 85 फीसदी भुगतान होना बाकी है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 नवंबर तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर 21 नवंबर से दिल्ली में मिल मालिक के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जयवीर सिंह, रामकुमार सिंह, प्रमोद तोमर, धूम सिंह, नरेंद्र आर्य, जयवीर सिंह, संजीव प्रधान, राजवीर सिंह, नरेश कुमार, अरुण कुमार, तेज सिंह, गौरव प्रधान समेत अन्य मौजूद रहे।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.