उत्तर प्रदेश

अखण्ड रामायण पाठ में संत श्री महेश जी ने बताया मर्यादा पुरुषोत्तम का मर्म

  • ललित सैनी, मुरादाबाद

सी. एल. गुप्ता परिवार की ओर से संगीतमय रामायण का पाठ आयोजित किया गया। अयोध्या नगरी के महान संत श्रद्धेय श्री महेश जी के मुखारविंद से मानस के जीवन में रामचरित मानस की महत्ता पर प्रवचन दिया गया।

19 मार्च से लेकर 21 मार्च  तक के अखंड पाठ में कई उत्सवों को पूरी श्रद्धा और प्रेम के साथ मनाया गया। इस दौरान राम जन्म, राम विवाह, राम राज्याभिषेक आदि विभिन्न पहलुओं को श्रीमुख से सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन की झांकी और उनके आदर्शों का बखान किया गया।

संत श्री महेश जी महाराज

इस कथा के गुणगान के लिए अयोध्या और कानपुर से शास्त्रीय गायन पद्धति को प्रस्तुत करने वाली मंडली की विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यजमान शिखा गुप्ता एवं राघव गुप्ता ने राम जी का भव्य व मनोहर दरबार सजाया। मनमाेहक कार्यक्रम की वजह से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल का बन जाना सभी को प्रफुल्लित कर रहा था।

श्रीराम जी का सजा भव्य दरबार अनायास ही सबका मन माेह रहा था।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

16 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

16 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

19 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

19 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.