उत्तर प्रदेश

मेरठ में कृषि विवि में  मांग को लेकर वेटनरी कालेज के छात्र-छात्राओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

मेरठ।  मेरठ के मोदीपुरम में कृषि विवि में वेटनरी कालेज के करीब चार सौ छात्र-छात्राएं मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए। विद्यार्थियों की मांग थी कि उन्हें इंटर्नशिप के दौरान दिए जाने वाली धनराशि की रकम एक हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये मिलने चाहिए। जबकि यह व्यवस्था हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और केरल सरकार ने अपने यहां के वेटनरी कालेज के छात्र-छात्राओं के लिए की हुई है। यह हड़ताल मेरठ समेत प्रदेश के मथुरा और अयोध्या के कृषि विवि में स्थित वेटनरी कालेज में भी चल रही है।
मजूदरी से कम मानदेय
मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि में स्थित वेटनरी कालेज के छात्र मनीष पांडे, मयंक सिंह, सूरज धनकड़, कपिल, अयुषपाल, आदित्य दीक्षित, अनुज, आकांक्षा, शिवांगी, स्वाति और रूचिका समेत अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि उनके वेटनरी कालेज में करीब चार सौ विद्यार्थी हैं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से इंटर्नशिप के एक हजार रुपये प्रति माह मिलते हैं, जो कि एक दिन में मिलने वाले मजदूर की मजदूरी से बेहद कम हैं। छात्रों ने राज्य सरकार से मांग की है कि उन्हें एक हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये इंटर्नशिप में मिलने चाहिए। जिस तरह से बाकी चार राज्यों में यह भत्ता दिया जा रहा है।
परिसर में पैदल मार्च भी निकाला
मथुरा के कृषि विवि स्थित वेटनरी कालेज में कई दिनों से इसी मांग को लेकर हड़ताल चल रही है। इसी के मद्देनजर मेरठ कृषि विवि के वेटनरी कालेज और अयोध्या कृषि विवि के वेटनरी कालेज के छात्र भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्रों की भीड़ लिखे हुए बैनर और तख्ती लेकर वेटनरी कालेज से पैदल मार्च को चले, जो विवि प्रशासनिक भवन के आगे से होते हुए बैंक रोड होकर परिसर में पैदल मार्च निकाला।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

11 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

12 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

12 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.