स्थानीय समाचार

Jagrook Nagrik Association ने पेड़ कटान रोकने के लिये काटा हंगामा

  • मनोज मिश्र || मेरठ

मेरठ चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंग नहर पर सड़क बनाने को लेकर 6 हजार पेड़ों का कटान को लेकर जागरूक नागरिक एसोसिएशन (Jagrook Nagrik Association) लोगों का हंगामा, आपको बताते चलें कि वर्षों से राज्य सरकार द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासन के आदेश अनुसार युद्ध स्तर पर हर वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है।

गत वर्ष मेरठ जनपद में एक ही दिन में करीब एक लाख 80 हजार वृक्ष रोपित किए गए थे अतः नव निर्माण कार्यों के लिए उन वृक्षों की बलि चढ़ाना क्या सरकार के स्वयं के आदेशों की खिल्ली उड़ाना नहीं है? यह कहां तक न्याय संगत है? पर्यावरण संरक्षण हेतु पूर्व में लगाए गए हजारों वृक्ष जिनके द्वारा हरित क्रांति की और सकारात्मक और सार्थक प्रयास हुए उन्हें समाप्त कर देना मानव जाति ही नहीं बल्कि वन्य जीव जंतुओं के लिए भी बेहद हानिकारक है।

Jagrook Nagrik Association ने पेड़ कटान रोकने के लिये सौंपा गया ज्ञापन।

Jagrook Nagrik Association के पदाधिकारियों ने कही ये बात

जहां चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग मेरठ (Chaudhary Charan Singh Kanwad MArg) में गंग नहर की दाई पटरी को बनाने के लिए लगभग छः हजार पेड़ों को काटने जा रहे हैं, इसलिए आज हमने कमिश्नरी चौराहे पर वृक्षारोपण को बढ़ाना और वृक्षों के कटान रोकने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और हम वहां पर पेड़ों को नहीं काटने देंगे। कांवड़ मार्ग पर सावन के महीने में श्रद्धालु गंगा जल लेकर उस मार्ग से आते हैं और यह 15 दिन का प्रोग्राम होता है तो जिस प्रकार से अब तक श्रद्धालु आ रहे हैं उसी प्रकार से ही वहां से गुजरे, क्योंकि हम नहीं चाहते कि यहां किसी भी प्रकार के वृक्षों का कटान हो, वृक्षों को काटने से अलग और भी बहुत सारे विकल्प हैं उन्हें चुनें।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पेड़ों के रूप में नजर आये लोग।

Jagrook Nagrik Association के पदाधिकारियों ने बताया कि, हमने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर जिला अधिकारी मेरठ को सौंपा गया है अतः हम चाहते हैं कि इन पेड़ों की बलि ना दी जाए अगर ऐसा होगा तो हम इससे भी कड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे और कांवड़ मार्ग गंग नहर से  पेड़ों को नहीं कटने देंगे।

image description

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

20 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.