मुरादाबाद में ‘जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल’ की जिला इकाई गठित
Journalist Association Paschimanchal पत्रकारों की समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहने की बात कही।
मुरादाबाद। Journalist Association Paschimanchal (जाप) की जनपद मुरादाबाद जिला इकाई का गठन आम सहमति से मानसरोवर इंटर कॉलेज, नवीन नगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन की भावी रणनीतियों और पत्रकार हितों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए Journalist Association Paschimanchal के प्रदेश अध्यक्ष नरेश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता न केवल चुनौतीपूर्ण कार्य है, बल्कि समाज निर्माण में इसकी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बताया कि जाप की स्थापना वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत इस उद्देश्य से की गई थी कि पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाकर उनका समाधान कराया जा सके।
अध्यक्ष भारद्वाज ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में बाहरी और अराजक तत्वों की घुसपैठ के चलते वास्तविक पत्रकारों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए कार्य करना होगा।
Journalist Association Paschimanchal के जिला अध्यक्ष सचिन गौड़ ने अपने वक्तव्य में बताया कि संगठन ग्रामीण पत्रकारों को भी मंच प्रदान कर रहा है, जिससे ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। महासचिव दीपक कपूर ने पत्रकारों से अपील की कि वे संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हों।
Journalist Association Paschimanchal के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही पत्रकारों और फोटोग्राफरों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य सतीश अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.