Report by : editor
Published at :
मुरादाबाद में ‘जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल’ की जिला इकाई गठित मुरादाबाद में ‘जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल’ की जिला इकाई गठित
विज्ञापन
विज्ञापन

Journalist Association Paschimanchal पत्रकारों की समस्याओं को उठाने और समाधान के लिए सदैव सक्रिय रहने की बात कही।

मुरादाबाद। Journalist Association Paschimanchal (जाप) की जनपद मुरादाबाद जिला इकाई का गठन आम सहमति से मानसरोवर इंटर कॉलेज, नवीन नगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित बैठक में संगठन की भावी रणनीतियों और पत्रकार हितों पर विस्तृत चर्चा हुई।

अध्यक्ष भारद्वाज ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में बाहरी और अराजक तत्वों की घुसपैठ के चलते वास्तविक पत्रकारों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए कार्य करना होगा।

Journalist Association Paschimanchal के जिला अध्यक्ष सचिन गौड़ ने अपने वक्तव्य में बताया कि संगठन ग्रामीण पत्रकारों को भी मंच प्रदान कर रहा है, जिससे ग्रामीण पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी। महासचिव दीपक कपूर ने पत्रकारों से अपील की कि वे संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट हों।

Journalist Association Paschimanchal के प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि शीघ्र ही पत्रकारों और फोटोग्राफरों के लिए एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रांतीय सदस्य सतीश अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Journalist Association Paschimanchal के जनपदीय इकाई के पदाधिकारियों का गठन निम्नानुसार किया गया:

  • सलाहकार – सुशील शर्मा
  • जिला अध्यक्ष – सचिन गौड़
  • उपाध्यक्ष – भावेश कुमार शर्मा
  • महासचिव – दीपक कपूर
  • सचिव – सुनील शर्मा, वीरभान सिंह
  • मीडिया सचिव – मोहित शर्मा
  • सांस्कृतिक सचिव – विवेक कुमार निर्मल
  • कोषाध्यक्ष – उदयभान सिंह
  • संयुक्त सचिव – मौ. विलाल, आकाश बिश्नोई
  • कार्यकारिणी सदस्य – इंफ्तकार अर्शी, अनुज बिश्नोई, मनोज रस्तोगी, मनोज शर्मा, संजू गौतम, मयंक त्रिगुण

सभी नवगठित पदाधिकारियों को बधाई दी गई और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›