पटियाला में चल रही 60वीं राष्ट्रीय इंटर स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार सुबह 10,000 मीटर दौड़ में मेरठ की ज्योति ने 38:23.21 सेकंड के साथ दौड़ पूरी काट कांस्य पदक अपने नाम किया। ज्योति पांच हजार मीटर की रेस में भी हिस्सा ली थीं। लेकिन किन्ही कारणवश 5,000 मीटर की रेस को बीच में छोड़ दिया था।
जिला एथलेटिक संघ मेरठ के सचिव अनु कुमार से बात करते हुए ज्योति ने बताया कि उसे 5000 मीटर व 10000 मीटर में मेडल की उम्मीद थी, पर अब केवल 10,000 मीटर में कांस्य पदक से ही संतुष्ट होना पड़ेगा। वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण पूजा राजस्थान ने समय 35:29.59 मिनट व रजत पदक फूलन उत्तर प्रदेश ने समय 37:23.24 सेकंड के साथ जीता।
सोमवार शाम 6:30 बजे को होने वाली प्रतियोगिता में अन्नू रानी की भाला फेंक प्रतियोगिता महत्वपूर्ण है। जिसमें उनके 64 मीटर से अधिक दूरी के साथ ओलंपिक क्वालीफाई करने की जबरदस्त संभावना रहेगी। शिवम चौधरी की गोला फेंक प्रतियोगिता का फाइनल शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगा। जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया की अब तक कि पदक तालिका में मेरठ के खिलाड़ियों के एक स्वर्ण व दो कांस्य है। इससे अन्य खिलाड़ियों में उत्साह है।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.