बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को लगभग एक महीना पूरा होने वाला है लेकिन आज भी किसी को इस बात पर यकीन नहीं होता कि अब वह हमारे बीच नहीं हैं। अब इसी बीच काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है।
अभी हाल ही में काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ को एक इंटरव्यू में याद किया है। उन्होंने बताया कि वह सिद्धार्थ के बहुत करीब थीं। काम्या ने कहा कि हमने साथ में बहुत सारी पार्टियां की हैं।
काम्या ने कहा कि लेकिन मैंने कभी दूसरे स्टार्स की तरह इंस्टा स्टोरी या सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया। मैं भी गई उसकी मां से मिली लेकिन मैंने कभी नहीं दिखाया। आपको बता दें कि सिद्धार्थ और काम्या बिग बॉस 13 के दौरान ज्यादा नजदीक आए थे।
सिद्धार्थ और अपनी दोस्ती को याद करते हुए काम्या ने कहा कि अब मुझे लगता है कि क्यों हुई हमारी दोस्ती। ना हुई होती तो शायद मुझे इतना दुख तकलीफ नहीं होती। उन्होंने कहा कि मुझे आज भी यकीन नहीं होता कि अब वह हमारे बीच नहीं है।
मुझे अब भी ऐसा लगता है कि वह आज भी कभी भी मैसेज करेगा और हम घंटों तक बात करेंगे।आपको बता दें कि सिद्धार्थ और काम्या पहली बार प्रत्युषा बनर्जी के जरिए मिले थे और इसके बाद ही इनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.