मवाना। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए गंगनहर कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई है। रविवार सुबह से ही कांवड़ियों के जत्थे आने शुरू हो गए थे जो बोल बम, हर-हर महादेव की जयकारे लगा रहे थे। वहीं, कांवड़ सेवा शिविरों में कांवड़ियों की सेवा की गई।
महाशिवरात्रि के पर्व का मात्र एक दिन शेष रह गया है। गंगाजल लेकर कांवडियों के जत्थे आने शुरू हो गए हैं। मवाना गंगनहर कांवड़ मार्ग पर रविवार को कांवड़ियों की धूम रही। सुबह से लेकर शाम तक कांवड़ियों का रेला रहा। कांवड़ पटरी मार्ग पर यूपी 100 की गाड़ियों के अलावा थाना पुलिस भी तैनात है। बुलंदशहर निवासी राधे ने बताया कि उनकी 12वीं कांवड़ है।
बताया कि इस बार कांवड़ मार्ग की व्यवस्था ठीक है, जिसमें गड्ढे नहीं हैं। सतीश और उनके साथी राकेश ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर इस बार शिविर भी लगे हैं। एंबुलेंस और पुलिस की व्यवस्था भी पहले के मुकाबले ठीक है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस पिकेट तैनात है। वहीं, रविवार को एसआई दिनेश कुमार की टीम में शामिल सिपाही मोहित, चालक खजान सिंह आदि ने भोलों की सेवा की और उन्हें प्रसाद भी वितरण किया।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.