मनोरंजन

न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए फ्रांस पहुंचे कार्तिक गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे मस्ती, तस्वीरें वायरल

न्यू ईयर सेलेब्रेशन के लिए यूं तो बॉलीवुड के कई सितारे विदेश पहुंच चुके हैं, लेकिन इस बार बॉलीवुड के हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन पर खास नजर है। कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनसे खुलासा हुआ है कि वे इस बार नए साल का स्वागत फ्रांस से करने वाले हैं।

कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी वेकेशंस की कुछ पिक्चर्स शेयर कर खुलासा किया कि वे नए साल के लिए फ्रांस पहुंच गए हैं। फोटो के कैप्शन में कार्तिक आर्यन ने लिखा- ‘पेरिस, जे टाइम…’। खास बात ये है कि कार्तिक की सो सो कॉल्ड गर्लफ्रेंड और एक्टर ऋतिक रोशन की कजन सिस्टर पश्मीना रोशन भी फ्रांस में हैं। ऐसे में फैन्स कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक और पश्मीना दोनों फ्रांस में साथ-साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगे। यहीं नहीं, सोशल मीडिया के आसमान पर यह खबर भी घने बादलों की तरह छाने लगी है कि कार्तिक और पश्मीना रोशन जल्द ही सगाई भी कर सकते हैं।

कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही शहजादा में कृति सेनन के साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन करेंगे और यह 10 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा वे कियारा आडवाणी के साथ सत्यप्रेम की कथा, कबीर खान की अपकमिंग अनटाइटल्ड फिल्म और हंसल मेहता की कैप्टन इंडिया भी में भी काम कर रहे हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

14 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

14 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

17 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

17 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.